फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of pensionors

Solan News: एचआरटीसी पेंशनरों ने की बकाया भुगतान की मांग

Tue, 13 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
बोले, महंगाई भत्ते की बकाया किस्त भी जल्द जारी करे सरकार
विज्ञापन

नालागढ़ में हुई परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नालागढ़ की मासिक बैठक भीम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष बाबू राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि जनवरी 2016 से नए वेतनमान के वित्तीय लाभ, बकाया डीसीआरजी और छुट्टी नकदीकरण के बकाया भुगतान शीघ्र जारी किए जाएं। प्रदेश सरकार के अन्य विभागों के पेंशनर्स को एरियर की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिए जा चुके हैं, लेकिन निगम के पेंशन भोगियों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। सरकार से मांग की गई कि निगम के पेंशनर्स को भी किस्त का भुगतान शीघ्र किया जाए।
इसके अलावा 65-70-75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को नए वेतनमान के अनुसार मूल पेंशन में 5-10-15 प्रतिशत की वृद्धि दी जाए। इसके अतिरिक्त 1 जनवरी 2016 से देय महंगाई भत्ते का भी शीघ्र भुगतान किया जाए ताकि पेंशनरों को अपने वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए कोर्ट का सहारा न लेना पड़े।
विज्ञापन

बैठक में अमन, रघुवीर सिंह सचिव, ओकार सिंह कोषाध्यक्ष, बाबूराम जिला अध्यक्ष, सुच्चा राम, जयपाल, व्यास देव, ज्ञान चंद, नंदलाल, प्रीतम सिंह, दाताराम, सरवन सिंह, हरपाल सिंह, हरदयाल सिंह, रमेश चंद, नसीब चंद्र आदि सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed