{"_id":"6ac395e5fd131be63702bffd","slug":"demands-of-pensioners-solan-news-c-176-1-sln1014-180815-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एरियर न मिलने पर पेंशनरों में रोष, मुख्यमंत्री से की जल्द भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एरियर न मिलने पर पेंशनरों में रोष, मुख्यमंत्री से की जल्द भुगतान की मांग
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन धर्मपुर ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी सुबाथू (सोलन)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन खंड धर्मपुर की मासिक बैठक खंड प्रधान हरीश वर्मा की अध्यक्षता में हुई। समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार की ओर से रोके गए डीए और पेंशन एरियर के भुगतान में हो रही देरी पर आक्रोश व्यक्त किया। संगठन ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि वे व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर जल्द बकाया राशि जारी करें।
नाममात्र एरियर न देकर, लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का पूरा भुगतान तुरंत दिया जाए। चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी जाने वाली 20,000 रुपये की घोषित राहत अभी तक अधिकांश लोगों को नहीं मिल पाई है। फेडरेशन ने इसे सरकार की कथनी और करनी का अंतर बताया। सरकार के बजट आवंटन के बड़े-बड़े दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर बुजुर्ग पेंशनरों के मेडिकल बिल लंबे समय से लंबित पड़े हैं। इससे उन्हें इलाज में परेशानी हो रही है। खंड प्रधान हरीश वर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने पेंशनरों की इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया, तो भविष्य में संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से जो भी कड़ा रुख या रणनीति तय की जाएगी। बैठक में जिला महासचिव बीएल खन्ना, चंद्र दत्त शर्मा, रामानंद चौहान, खुशी राम शर्मा, सुरेश शर्मा, हरि मोहन ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।