{"_id":"6ac3a3949c8576341304da4a","slug":"demands-of-pensioners-solan-news-c-176-1-sln1005-180839-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की में पेंशनरों की बैठक में गूंजा देनदारी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की में पेंशनरों की बैठक में गूंजा देनदारी का मुद्दा
विज्ञापन
देनदारियों को शीघ्र निपटाने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की बैठक प्रधान कृष्ण चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विश्राम गृह अर्की में सोमवार को आयोजित की गई । बैठक में सभी पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पेंशनरों की देनदारी के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में सभी पेंशनरों ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विभिन्न मंचों से घोषणा कुछ और करते हैं और धरातल पर कुछ ओर होता है। वहीं सरकार से अनुरोध किया गया कि पेंशनरों की देनदारी का शीघ्र अति शीघ्र भुगतान किया जाए।
बैठक में राम सिंह वर्मा के स्थान पर बनवारी लाल शर्मा को इकाई मुख्य मुख्य सलाहकार बनाया गया। इस अवसर पर अनिल शर्मा, कामेश्वर शर्मा यशपाल शर्मा, हेमंत शर्मा, टेकचंद शर्मा, बद्रीदत्त शर्मा बालक राम, राम सिंह आदि उपस्थित रहे।