फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand raised for payment of pending medical bills of pensioners

Solan News: पेंशनरों के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान की उठाई मांग

Sun, 04 Aug 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 04 Aug 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for payment of pending medical bills of pensioners
दाड़लाघाट में पेंशनर की ओर से आयोजित बैठक के दौरान मौजूद सदस्य। संवाद
महासंघ का हर सदस्य बरसात के दौरान लगाएगा 10 पौधे
विज्ञापन

दाड़लाघाट में हुई राज्य पेंशनर्स महासंघ इकाई की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ इकाई दाड़लाघाट की मासिक बैठक प्रधान मनोज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष जिला सोलन बाबूराम कौंडल विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में सर्वप्रथम नए सदस्यों का इकाई में शामिल होने पर स्वागत किया।

इस दौरान चर्चा हुई कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। पेंशनरों ने सरकार से आग्रह किया कि लंबित पड़े मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द किया जाए। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि बरसात के मौसम में प्रत्येक सदस्य 10 पौधे लगाएगा और अपने आसपास के किसानों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेगा क्योंकि लाखों जीवों की प्रजातियों में सिर्फ पौधों में ही वह क्षमता है जो प्राण वायु का सृजन कर सकती है। बैठक में जगदीश चंद गर्ग, गोपाल सिंह, मस्तराम, हंसराज, मदनलाल शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed