{"_id":"6762bc4971e6706cce0a12a4","slug":"demand-of-relaxation-in-goods-tax-solan-news-c-176-1-ssml1040-134365-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गुड्स टैक्स की पेनल्टी, टैक्स माफी का समय बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गुड्स टैक्स की पेनल्टी, टैक्स माफी का समय बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
ऑपरेटरों बोले, अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में ढुलाई का कार्य कम होने से नहीं भर पाएंगे टैक्ससंवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। द मांगल लैंड लूजर एवं इफेक्टिड परिवहन सहकारी सभा बागा (मांगल) ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से गुड्स टैक्स की पेनल्टी और टैक्स माफी की समयावधि बढ़ाने की मांग की है।
सभा के प्रधान बलदेव राज चौहान, श्याम लाल, बृजलाल, धनीराम, बाबू राम, चुन्नी लाल, अजीत सेन, बबलू पंवर, दीप लाल चौहान, राकेश चौहान, बागा उपप्रधान श्याम लाल, भाग सिंह, श्याम सहित अन्य ट्रक ऑपरेटर्स का कहना है कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा में ढुलाई कार्य कम होने के कारण सभा सदस्यों को अपनी आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है। इसलिए ट्रक ऑपरेटर्स और सभा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि गुड्स टैक्स की पेनल्टी व टैक्स माफी की समयावधि बढ़ाई जाए।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से गुड्स टैक्स की पेनल्टी व टैक्स माफी की समयावधि 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है, लेकिन अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी बागा में ढुलाई कार्य कम होने के कारण सभा के सदस्य अभी तक गुड्स टैक्स जमा नहीं करवा पा रहे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग पर विचार करेगी तो इससे राहत मिलेगी।