{"_id":"590344254f1c1b621dc0c2ce","slug":"demand-cm-to-arrest-baba","type":"story","status":"publish","title_hn":" लोगों ने सीएम का काफिला रोका, बाबा पर कार्रवाई की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने सीएम का काफिला रोका, बाबा पर कार्रवाई की मांग
सोलन, ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
सोलन में सीएम से बाबा के खिलाफ कारवाई की मांग करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल कंडाघाट की पंचायत तुंदल स्थित रामलोक मंदिर में हुई मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है। ग्रामीणों ने रामलोक मंदिर के पुजारी आरोपी बाबा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को लोगों ने कंडाघाट में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का काफिला रोककर उन्हें इस मामले में जल्द कार्रवाई करने के आदेश देने की मांग की। करीब सवा दस बजे सीएम का काफिला कंडाघाट में रोका गया।
विज्ञापन
इस दौरान पहले सीएम का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद उनके समक्ष ग्रामीणों ने अपना दुखड़ा रोया तथा बाबा अमरदेव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने मुख्यमंत्री से बाबा के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
तुंदल पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार, उपप्रधान योगेश और पंचायत के लोगों ने कंडाघाट चायल चौक पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कंडाघाट में रोककर बाबा के खिलाफ कार्रवाई मांगी। लोगों ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर प्रधान बीशा सीता ठाकुर, प्रधान बाशा निशा शर्मा, प्रधान ग्राम सिरिनगर अमित ठाकुर, प्रधान सकोडी सुरेंद्र, बीडीसी सदस्य संतोष शर्मा, किसान सभा सचिव प्यारे लाल, मंदिर कमेटी के प्रधान जगदीश शर्मा और अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस मौके पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया।
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं हुई तो दो को होगा धरना
पंचायत के प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यदि कथित बाबा पर सरकार और प्रशासन ने कार्रवाई अमल में नहीं लाई तो दो मई को धरना दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाबा पहले भी विवादों में रहा है। बुजुर्ग विधवा महिला पर हमला करने के बाद उस बाबा पर धारा 307 के तहत केस दर्ज किया जाए। महिला के उपचार का खर्चा भी सरकार वहन करे। ग्रामीणों ने बाबा पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोप भी लगाए हैं।