फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   DC Solan inspects barriers boredering Punjab and Haryana amid rising covid cases

उपायुक्त ने जांचीं जिले से लगतीं प्रदेश की सीमाएं

Wed, 12 May 2021 11:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
सोलन। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने बुधवार को प्रदेश सीमाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सोलन जिले के परवाणू में अंतरराज्यीय सीमा, परवाणू-कालका क्षेत्र की सीमा और नालागढ़ उपमंडल के बरोटीवाला में हिमाचल-हरियाणा की सीमा का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाहर से आने वाले सभी वाहनों के नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों का कोविड-19 मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुरूप निरीक्षण करें। वर्तमान में प्रदेश में प्रवेश के लिए कोविड-19 ई-पास होना आवश्यक है। इसके बिना किसी को राज्य की सीमा में प्रवेश न दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियम पालन से ही कोविड संक्रमण को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए सोलन जिले में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार उचित प्रबंध किए हैं। उन्होंने नालागढ़ उपमंडल की बरोटीवाला सीमा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बरोटीवाला में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू तथा बरोटीवाला सीमा पर प्रदेश के बाहर से आने वाले व्यक्तियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक परवाणू योगेश रोल्टा, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed