{"_id":"61950a39099a984a2d732e73","slug":"dc-solan-asked-officers-to-come-with-full-preparations-for-janmanch-programme-in-parvanoo-solan-news-sml390506965","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को पूरी तैयारी के साथ जनमंच में आने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को पूरी तैयारी के साथ जनमंच में आने के निर्देश
विज्ञापन
परवाणू के दशहरा मैदान में जनमंच की तैयारियों को लेकर जायजा लेतीं उपायुक्त। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ 21 नवंबर को होने जा रहे जनमंच को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
कृतिका कुलहरी ने कहा कि जिले का 21वां जनमंच 21 नवंबर को कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू के सेक्टर-5 स्थित दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। जनमंच प्रात: 10:00 बजे शुरू होगा।
उपायुक्त ने जनमंच कार्यक्रम के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जनमंच में पूरी तैयारी के साथ आएं। उन्होंने कहा कि पूर्व जनमंच गतिविधियों के अंतर्गत जिन शिकायतों और मांगों का निराकरण किया जा चुका है, उनकी अलग से सूची तैयार करें। जनमंच में विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, महलों, बनासर, चामो, नारायणी, प्राथा, कोटबेजा, जंगेशु, जाबली, कोटीनाभ और निहरी सहित नगर परिषद परवाणू की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जनमंच के लिए आवेदन 19 नवंबर को सायं 5:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
कृतिका कुलहरी ने कहा कि जनमंच में स्थानांतरण, सरकारी नौकरी की मांग, न्यायालय में विचाराधीन मामलों, लोकार्पण तथा पेयजल, स्वास्थ्य केंद्र इत्यादि के लिए नई योजनाओं की मांग जिसमें बजटीय आवश्यकताएं हैं, को विषय सूची में नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में सोलन में पूर्व में आयोजित जनमंचों के लंबित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। जलशक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा, उपमंडलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, उपमंडलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, जिला राजस्व अधिकारी केशव, खंड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्रि सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।