{"_id":"650ed36a76df2fd06902a566","slug":"dayanand-in-tug-of-war-and-vivekananda-sadan-first-place-solan-news-c-176-1-ssml1041-7831-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रस्साकशी में दयानंद और\nविवेकानंद सदन पहले स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रस्साकशी में दयानंद और विवेकानंद सदन पहले स्थान
Sat, 23 Sep 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
दयानंद आदर्श विद्यालय दयोठी में रस्साकशी में दमखम दिखते हुए। संवाद
दौड़ प्रतियोगिता में हर्षित और प्राची ने मारी बाजी
दयानंद आदर्श स्कूल में खेल प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दयानंद आदर्श विद्यालय दयोठी में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य उषा मित्तल ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रस्साकशी प्रतियोगिता हुई जिसमें लड़कों में दयानंद सदन और लड़कियों में विवेकानंद सदन ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा की दौड़ में प्रज्ज्वल ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि हर्षित दूसरे और लविश, अंकुश तीसरे स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों में प्राची ने पहला तनवी ने दूसरा व नेहल और सेजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चौथी कक्षा के एकांश ने पहला, मुकुल ने दूसरा व साहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में वैष्णवी प्रथम, भाविका शर्मा ने दूसरा और भाविका ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पून रेस में चौथी कक्षा की लड़कियों में वैष्णवी ने पहला, भाविका ठाकुर ने दूसरा और तीसरा स्थान सोनाक्षी ने प्राप्त किया। तीसरी कक्षा में दौड़ व फ्रॉग रेस प्रतियोगिता में यश, नवीन व सिद्धार्थ ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरी कक्षा की दौड़ प्रतियोगिता में प्रत्यूष ने पहला, आयुष्मान ने दूसरा, शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहली कक्षा में दौड़ प्रतियोगिता में ध्रुव, स्पर्श और उत्कर्ष ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर वीना, जगदीश, शशि व प्रीति सहित अन्य अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।