फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dairy milk sample fails test in district; sweets also found to be adulterated.

Solan News: जिले में एक डेयरी दूध का सैंपल हुआ फेल, मिठाइयां भी निकलीं मिलावटी

Sun, 30 Aug 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 30 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल पर न चलाएं..........
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे थे सैंपल
विभाग की टीम ने जिले में भरे 44 सैंपल लिए, पांच की आई रिपोर्ट
कोर्ट भेजे सभी मामले, संबंधित विक्रेताओं पर अब कोर्ट में होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर जिलेभर में खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा रहे हैं। इसी बीच विभाग के पास पांच सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें से दो सैंपल सभी टेस्ट में पास हो चुके हैं लेकिन तीन सैंपलों में मिलावट पाई गई है। वहीं जिले में भरा गया डेयरी दूध का एक सैंपल पूरी तरह से फेल हो चुका है। वहीं दो मिठाइयों के सैंपलों में भी मिलावट पाई गई है।
इसे देखते हुए विभाग की ओर से संबंधित रिपोर्ट को कोर्ट में भेज दिया है। वहीं कोर्ट के आदेशों के अनुसार ही अब संबंधित विक्रेताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से अगस्त माह में अब तक जिलेभर में कुल 44 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा रहे हैं। यह सभी सैंपल बद्दी, कुमाहरट्टी और आसपास के क्षेत्रों से लिए जा रहे हैं। इसके अलावा विभाग की टीम ने अब फूड टेस्टिंग वैन को भी अपने साथ लेकर जाना शुरू कर दिया है। इसका कारण भी लगातार हो रही खाद्य पदार्थों में मिलावट को ही बताया जा रहा है। विभाग की टीम ने बीते दिनों भी बद्दी में फूड टेस्टिंग वैन से मिठाइयों, दूध और तेल की जांच की। इस दौरान तेल में खराबी पाई गई, जिसके बाद विभाग ने संबंधित कारोबारी से 10 लीटर तेल कब्जे में लिया। विभाग की ओर से सबसे अधिक सैंपल पनीर के भरे गए हैं। इसके अलावा इसके केक में इस्तेमाल होने वाली क्रीम, तेल, दूध और मिठाइयों के सैंपल मौजूद है। अभी तक किसी भी कारोबारी के पास विभाग को एनालॉग पनीर नहीं मिला है। वहीं विभाग ने अब अधिक से अधिक सैंपल भरने शुरू कर दिए हैं। विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि त्योहारी मौसम में अधिक मुनाफा कमाने के लिए कई कारोबारी मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट या खराब सामग्री का उपयोग करने लगते हैं। इसी को रोकने और लोगों के स्वास्थ्य को कोई हानि न हो, इसके लिए लगभग प्रतिदिन खाद्य सामग्री के सैंपल भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोट
कारोबारी पर जल्द होगी कार्रवाई
दूध और मिठाई में मिलावट करने वाले कारोबारियों की जानकारी और रिपोर्ट कोर्ट में भेज दी है। संबंधित कारोबारियों पर जल्द कोर्ट के आदेशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से भरे गए अन्य सैंपलों की रिपोर्ट भी जल्द मिलेगी। कारोबारियों को अपने मुनाफे के लिए लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। - वरिंद्रा चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed