फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dada Achu Maharaj House stood first in Pithu competition

Solan News: पिट्ठू प्रतियोगिता में दादा अछु महाराज सदन रहा अव्वल

Sat, 18 Nov 2023 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dada Achu Maharaj House stood first in Pithu competition
राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग जलेगी रेस प्रतियोगिताके दौरान प्रतिभागी। संवाद
हनुमान बड़ोग स्कूल में चुनावी पाठशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने की। इस दौरान कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अध्यापक शिव राम वर्मा मुख्यातिथि रहे।
स्नातक अध्यापक मनोज कुमार ने लोकतंत्र में चुनाव के महत्व को समझाते हुए बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और मतदाता इसकी नींव है। कार्यक्रम के पश्चात दूसरे सत्र में सभी बच्चों के प्रति जागरूकता व मनोरंजन के लिए छोटी-छोटी खेल प्रतियोगिताएं जिनमें स्पून रेस, थ्री लेग रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, रस्साकशी, महापुरुषों की श्रृंखला और पारंपरिक खेल पिट्ठू का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पिट्ठू प्रतियोगिता का आयोजन सदनाे के अनुसार किया गया। जिसमें दादा अछु महाराज सदन अव्वल रहा। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने सभी बच्चों और अध्यापकों को सफल आयोजन के लिए आभार जताया। एसएमसी अध्यक्ष हेम चंद ने आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यातिथि ने विद्यालय में पढ़ाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के केंद्रीय मुख्य शिक्षक रामचंद, नरेश, उच्च विद्यालय के नरेंद्र, मनोज, प्रकाश चंद, धर्म पाल, हेम राज, विनोद कुमार, जय प्रकाश, लीला देवी उपस्थित रहे।

राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग जलेगी रेस प्रतियोगिताके दौरान प्रतिभागी। संवाद

राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग जलेगी रेस प्रतियोगिताके दौरान प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed