{"_id":"69398c6142f59b4a630f24b7","slug":"cylinder-blast-one-injured-solan-news-c-176-1-ssml1042-158976-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर में गैस लीक होने से सिलिंडर में धमाका, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर में गैस लीक होने से सिलिंडर में धमाका, एक घायल
विज्ञापन
शाम 7:00 बजे का मामला, धमाके से मची अफरा-तफरी
एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। ग्राम पंचायत धर्मपुर के वार्ड-11 निचला मोहल्ला में गैस लीक होने से एक भवन में सिलिंडर में धमाका हो गया। इससे एक युवक घायल हो गया। युवक को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया। जहां युवक को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रेफर कर दिया है। धमाके से धर्मपुर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, भवन में सभी खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। धमाका होने से भवन को काफी नुकसान हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट बनाई है।
बुधवार शाम करीब 7:00 बजे सतबीर सिंह (25) घर आया। घर आने के बाद जैसे ही उसने लाइट ऑन की तो जोरदार धमाका हो गया। युवक धर्मपुर बाजार में चने कुलचे की रेहड़ी लगाता है और निचला मोहल्ला में किराये के भवन में रहता है। बताया जा रहा है कि काफी देर से गैस रिसाव हो रही थी और शाम को लाइट ऑन करते ही धमाका हो गया।