फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cultural programme

Solan News: हिमाचल उत्सव की चौथी संध्या में गायक कुमार साहिल ने बांधा समां

Thu, 08 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural programme
हिमाचल उत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियां देता कलाकार। स्त्रोत: आयोजक
स्कूली बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुतियां
विज्ञापन

ठोडो मैदान सोलन में चल रहा है 22वां हिमाचल उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। 22वें हिमाचल उत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में गायक कुमार साहिल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उपायुक्त मनमोहन शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक साईं दत्तात्रेय विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने हिमाचल उत्सव को प्रदेश की लोक कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। पुलिस अधीक्षक साईं दत्तात्रेय ने जनता से चिट्ठे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की। डायनामिक इंडिया युवा मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
चौथी संध्या में कुमार साहिल ने हिंदी और पंजाबी गीतों की प्रस्तुति दी। उनके बैंड ने दर्शकों का मनोरंजन किया। पहाड़ी गायक प्रदीप शर्मा ने अपनी नाटियों से दर्शकों और अतिथियों को नचाया। कांगड़ी गायक मोहित गर्ग, गौरव पठानिया, हिंदी गायिका श्रुति, सिरमौर के गायक अमित शांडिल्य, केशव शर्मा और पहाड़ी गायिका रोशनी जस्टा के कार्यक्रम भी सराहे गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों की पश्चिमी नृत्य प्रतियोगिता भी हुई। बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल, यूरो किड्स, एलिट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ब्राइट होराइजन पब्लिक स्कूल, दयानंद आदर्श विद्यालय, नटखट स्कूल और सोलन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। रंगमंच कलाकार सुनीता शर्मा और मंजू भारद्वाज ने प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया। राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता हिमाचल आइडल के दूसरे दौर में जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगीत गुरु परमिंदर सिंह नामधारी और गायक सोनू भारद्वाज ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पंकज सूद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा और महासचिव कीर्ति कौशल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंघल और जोगिंद्रा कोऑपरेटिव बैंक सोलन के प्रबंध निदेशक पंकज सूद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed