{"_id":"6752fcb9f61dfebc830a1851","slug":"cultural-programme-in-college-solan-news-c-176-1-ssml1041-133631-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों ने पहाड़ी, हरियाणवी और पंजाबी से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों ने पहाड़ी, हरियाणवी और पंजाबी से बांधा समां
विज्ञापन
कंडाघाट कॉलेज में केंद्रीय छात्र संघ ने करवाया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। डिग्री कॉलेज कंडाघाट के केंद्रीय छात्र संघ ने शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया ने की। पीटीए अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष अमृता शर्मा ने सभी का स्वागत किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत हर्षिता के लोकगीत के साथ हुई। भाषण, कविता वाचन के अतिरिक्त विद्यार्थियों ने हरियाणवी, पंजाबी, पहाड़ी नृत्य पेश कर सभी का मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, किन्नौरी, पंजाबी, राजस्थानी, मराठी, तमिलनाडु, केरल, उत्तराखंड, तिब्बती संस्कृति को वेशभूषा और नृत्य से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर समाज में प्रचलित अंधविश्वासों में न पड़ने का संदेश दिया।