{"_id":"6b042fffcde1912e7f0dbad2","slug":"cultural-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1011-185252-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गोयला मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गोयला मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी, आज होगा दंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत गोयला में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय मेले का सोमवार को शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ बीडीसी सदस्य प्रियंका ठाकुर, पंचायत प्रधान निर्मला देवी और उपप्रधान गुरुदेव सिंह ने किया। मेला कमेटी के प्रधान रामचंद्र वर्मा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर मेला कमेटी ने विद्यालय को 2100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल, पेन और कॉपियां देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी करवाने वाली प्रवक्ता मंदीप जेठी और प्रवक्ता सीमा देवी को भी स्मृतिचिह्न प्रदान किए गए।
मेले के पहले दिन पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ दंगल भी होगा। ओपन महिला कबड्डी, महिला रस्साकशी, जूनियर व सीनियर कबड्डी, ताश, घड़ा फोड़ और कुश्ती प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहेंगी। सोमवार को जूनियर कबड्डी के मुकाबले हुए, जबकि अन्य प्रतियोगिताएं मंगलवार को होंगी। समापन समारोह में दून के विधायक रामकुमार चौधरी मुख्य अतिथि होंगे और विजेता खिलाड़ियों व पहलवानों को पुरस्कार राशि वितरित करेंगे।