फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cultural activity solan

Solan News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा प्राचीन हनुमान मंदिर झाड़माजरी

Tue, 23 Apr 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव मनाया, भागवत कथा के समापन पर लगाया भंडारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन हुआ। हनुमान जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हनुमान जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया, पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा।
16 से 22 अप्रैल तक कथावाचक प्रदीप शास्त्री ने भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाया। कहा कि कलयुग में पापों से मुक्ति और जन्म-मरण के चक्कर से छुटकारा दिलाने वाली श्रीमद्भागवत कथा ही है। शास्त्री ने कहा कि मौजूदा पीढ़ी धर्म और संस्कारों से दूर होती जा रही है जोकि चिंता का विषय है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया के अपने बच्चों को धर्म और संस्कृति से जोड़ें। स्थानीय निवासी हरबंस ठाकुर ने बताया कि राम परिवार और बाबा विश्वकर्मा की मूर्तियों के स्थापना दिवस पर भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कथावाचक प्रदीप शास्त्री, पंडित मुकेश शर्मा, मंदीप, विमल, कुलदीप धीमान, दीपू, अमर ठाकुर, अच्छर पाल कौशल, बीडीसी पुष्पेंद्र कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed