फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cultural activity in solan

Solan News: रामलला के स्वागत पर जगमगाने लगे जिले के बाजार, मंदिरों में कार्यक्रम शुरू

Sun, 21 Jan 2024 06:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
सोलन में शोभायात्रा और आतिशबाजी बढ़ाएगी शोभाजिलेभर में संस्थाएं आयोजित करवा रहीं कार्यक्रम
विज्ञापन

मंदिरों को फूलों से सजाया, भजन-कीर्तन का भी आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रामलला के स्वागत के लिए जिले के बाजार जगमगाने लगे हैं। मंदिरों में कार्यक्रम रविवार से ही शुरू हो गए हैं। वहीं अखंड रामायण का पाठ भी जिले के कई मंदिरों में शुरू हो गया है। इस अखंड रामायण पाठ का भोग सोमवार को सुबह पड़ेगा। इस दौरान कई जगहों में हवन यज्ञ और पूर्णाहुति डाली जाएगी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में जश्न का माहौल है। हर घर में प्रभु श्रीराम के फोटोयुक्त भगवा झंडे लहरा रहे हैं। लोगों ने फिर दीपावली मनाने की तैयारी कर ली है।
22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभिन्न संस्थाओं ने भी रविवार को तैयारियां पूर्ण कर दी हैं। बाजारों के साथ-साथ मंदिरों को भी फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया है। भजन-कीर्तन समेत भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ सोलन शहर का बाजार भी पूरी तरह से सज गया है।
विज्ञापन

शहर के मालरोड, मुख्य बाजार और चौक बाजार को भगवा रंग के झंडे से सजा दिया है। इसी के साथ रंग-बिरंगी लाइटें भी शहर में लगाई गई हैं। शहर में श्री श्याम परिवार ट्रस्ट, जगतंबा रामलीला मंडल समेत अन्य मंडलों की ओर से कार्यक्रम किया जा रहा है। त्रिलोक अग्रवाल ने बताया कि 22 जनवरी को 2:00 बजे शहर में शोभायात्रा मां शूलिनी माता मंदिर से आरंभ होगी। यह पुराने उपायुक्त चौक से होते हुए सनातन धर्म मंदिर और फिर लोअर बाजार में पूर्ण होगी। इस दौरान आतिशबाजी का कार्यक्रम भी पुराने बस स्टैंड पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
वाहनों में भी जय श्रीराम
प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए लोगों ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वाहनों पर फूलों से जय श्रीराम लिख दिया है। वहीं भगवा रंग के झंडे भी वाहनों पर दिखाई दे रहे हैं।

इनसेट
जिलेभर में आयोजित होंगे भंडारे
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में भंडारों का आयोजन भी राम भक्त कर रहे हैं। सोलन शहर में कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन फॉर्म सोलन की ओर से मालरोड पर निरंकारी भवन के समीप प्रसाद का वितरण किया जाएगा।


इनसेट
शहर में सजे ये मंदिर
जिला मुख्यालय में सनातन धर्म मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, मां शूलिनी मंदिर, नरसिंह मंदिर, काली माता मंदिर, बाबा बालक नाथ मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर, शनिदेव मंदिर, शीतला माता मंदिर, शिव मंदिर चंबाघाट, सलोगड़ा, जटोली शिव मंदिर, शिव मंदिर गुग्गाघाट समेत अन्य मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है और सभी जगहों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed