फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cultural activity in solan

Solan News: सोलन में रामभक्तों ने प्रभातफेरी, बद्दी में निकाली शोभायात्रा

Sat, 20 Jan 2024 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम आयोजित जिलेभर में राममय हो रहे प्रत्येक क्षेत्र, हर घर में राम का जाप
विज्ञापन

बद्दी में किया गया रामभक्तों का स्वागत, भंडारे का भी आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/बद्दी। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में माहौल राममय है। प्रत्येक घर में राम का जाप किया जा रहा है। शनिवार को शहर में रामभक्तों ने प्रभातफेरी निकाली। सुबह 5:00 बजे राम भक्तों की टोली ने मां शूलिनी मंदिर से प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी चौक बाजार, गंज बाजार, अपर बाजार, पुराना बस अड्डे से ओल्ड डीसी ऑफिस होते हुए सर्कुलर रोड स्थित गुरुद्वारे तक पहुंची। जहां प्रभु श्रीराम दरबार में चाय के प्रसाद के साथ इसका समापन हुआ। प्रभातफेरी 22 जनवरी तक इसी तरह चलने निकाली जाएगी। वहीं औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से नालागढ़ तक हिंदू संगठनों ने वाहनों में शोभायात्रा निकाली। राम धुनों से पूरा बीबीएन भक्तिमय हो उठा। करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करने में सात घंटे का समय लग गया। इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही।
दोपहर 12:00 बजे मोतिया प्लाजा से शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में भगवान राम परिवार सहित हनुमान की झांकी निकाली गई। सभी भक्तों ने अपने माथे में चंदन का टीका व हाथ में राम ध्वज लिया हुआ था। शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। सब्जी मंडी के समीप संडोली के लोगों ने फल वितरित किए। इसके बाद संडोली गुरुद्वारा, भुडड़्, मानपुरा, खरूणी, बागवानियां खेड़ा आदि स्थानों पर चाय व पकौड़े का लंगर लगाया गया। नालागढ़ पहुंचने पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश सह संयोजक कमल गौतम ने कहा कि वे खुशनसीब हैं जिनके सामने भगवान श्रीराम अपने मंदिर में विराजेंगे। शोभायात्रा में मदन मोहन, विनोद शर्मा, बीर सिंह, राज कुमार, जोगिंद्र सिंह, पवन कुमार, राम गोपाल, जोध सिंह, अरविंद अवस्थी, कृष्ण कौशल, महेश कौशल, रमन कौशल, ऋषि ठाकुर, गणेश शर्मा समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

इनसेट
बद्दी के वार्ड एक और दो में होगा राम गुणगान, आतिशबाजी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के वार्ड नंबर एक और दो में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या और आतिशबाजी की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई जिसमें सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिवक्ता विशेषर शर्मा ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर बद्दी के वार्ड नंबर एक ओर दो में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और उसके बाद सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। प्रसिद्ध भजन सम्राट जगमोहन दत्त श्रीराम की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
भारत विकास परिषद वितरित करेगी 5000 दीये
सोलन। भारत विकास परिषद सोलन रविवार को दीये वितरित करेगी। परिषद की ओर से करीब 5000 मिट्टी के दीये वितरित करने की योजना है। भारत विकास परिषद सोलन के अध्यक्ष कर्नल अरुण कैंथला ने आग्रह किया कि दीयों को प्राप्त कर इस भावनात्मक प्रयास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन के रूप में मनाएं।

भाजपा ने चलाया मंदिर में सफाई अभियान
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को शिव मंदिर दाड़लाघाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा की अगुवाई में रामभक्तों ने मंदिर में सेवा की। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बालक राम शर्मा, प्रदेश सचिव ओबीसी नरेंद्र सिंह चौधरी, भीम शर्मा, करन सिंह वर्मा, खगेश, दिनेश ठाकुर मौजूद रहे।


एवीएन स्कूल में जलाए दीये
कुनिहार (सोलन)। एसवीएन स्कूल बडोरघाटी में नर्सरी, केजी के विद्यार्थी समेत सभी अध्यापक पीले वस्त्रों में विद्यालय पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने पूरे विद्यालय को दीयों से सुसज्जित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल निदेशक लूपिन गर्ग ने की। विद्यार्थियों ने भक्तिमय गीत और नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। यंशिका, यतिका ने नृत्य से खूब वाहवाही लूटी। प्रसाद वितरित किया गया। स्कूल चेयरमैन टीसी गर्ग ने बताया कि मौजूदा समय में जिस आनंद की अनुभूति पूरे भारत में हो रही है, इससे विद्यार्थी भी अछूते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed