फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Crowded in the hospital, on the floor patient forced to sit

Solan News: अस्पताल में भीड़, फर्श पर बैठने पर मजबूर मरीज

Fri, 16 Aug 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 16 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Crowded in the hospital, on the floor

patient forced to sit
क्षेत्रीय अस्पताल में फर्श पर बैठे मरीज। संवाद
1497 रही ओपीडी, सुबह से कतार में लगे मरीज
विज्ञापन

भीड़ होने से बैंच रहीं फुल, मेडिसन ओपीडी के बाहर लगी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद शुक्रवार को रोगियों और तीमारदारों की खासी भीड़ रही। मरीज अस्पताल खुलने से पहले ही पर्ची काउंटर पर लग गए। शाम तक 1497 लोगों की ओपीडी रही। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ लगी रही। अधिक मरीज होने के कारण बैंच भी फुल रहीं। ऐसे में मरीजों को फर्श पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा दवा, फीस काउंटर, सरकारी और क्रस्ना लैब में मरीजों की कतारें रहीं।

मेडिसिन ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल में स्त्री रोग, हड्डी रोग ओपीडी में भी काफी भीड़ रही। जबकि स्त्री रोग ओपीडी के बाहर भी मरीज लाइन में लगकर इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed