{"_id":"64a16f69aa161021ca023dd4","slug":"crowd-of-tourists-gathered-in-kasauli-solan-news-c-176-1-ssml1040-2701-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली में उमड़ी पर्यटकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
विज्ञापन
कसौली मालरोड पर पर्यटकों की उमड़ी भीड़। संवाद
पर्यटकों और लोगों ने खरीदारी का उठाया लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। पर्यटन नगरी कसौली में रविवार को मेले का आयोजन किया गया। मेला कमेटी के प्रधान राजकुमार सिंगला ने बताया कि मेले में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों ने लुत्फ उठाया।
कसौली के मल्टीपर्पज पार्किंग से लेकर तिब्बतियन मार्केट, हेरिटेज मार्केट, न्यू मार्केट तक मेले के कारण दोनों ओर दुकानें लगी रहीं। इसमें स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने खरीदारी और खाने का स्वाद चखा। दूसरी ओर रविवार को कसौली में भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत दिल्ली से भारी संख्या मेें पर्यटक कसौली पहुंचे और खूब मौज-मस्ती की। पर्यटकों ने चर्च, गीलबर्ड और मंकी प्वाइंट में घूमने का मजा लिया। कसौली के होटलों में भी 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही।
कसौली थाना प्रभारी यशपाल ने बताया कि कसौली मेले और रविवार के कारण लोगों की भीड़ देखते हुए पुलिस बल तैनात करना पड़ा।