{"_id":"657312c68cd513311a087be4","slug":"cross-country-competition-at-jagatkhana-on-17th-december-solan-news-c-176-1-ssml1041-12310-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जगातखाना में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 17 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जगातखाना में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 17 दिसंबर को
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों का राज्य स्तर के लिए होगा चयन
24 दिसंबर को नाहन में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। जिला एथलेटिक संघ की ओर से 17 दिसंबर को जगातखाना में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता करवाई जा रही है। संघ के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप ने बताया कि यह फैसला संघ की बैठक में लिया गया। इस प्रतियोगिता में सोलन जिला के महिला व पुरुष खिलाड़ी अपनी जन्म तिथि के अनुसार चार वर्गों में हिस्सा ले सकते हैं।
15-01-2008 से 14-01-2010 के बीच की जन्म तिथि वाले खिलाडी अंडर-16 वर्ग में, 15-01-2006 से 14-01-2008 के बीच वाले अंडर-18 वर्ग में, 15-01-2004 से 14-01-2006 के बीच वाले अंडर-20 तथा 15-01-2004 से पहले जन्म तिथि वाले ओपन वर्ग में हिस्सा ले सकते हैं। सोलन जिला के आधार नंबर या यूपीआई कोड वाले खिलाडियों को ही जिला की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री 24 दिसंबर (रविवार) को नाहन, जिला सिरमौर के नाहन में आयोजित होगी। संघ की ओर से सभी अविभावकों व खिलाडियों को अपील की है कि खिलाड़ी 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे गुरुनानक पब्लिक स्कूल जग़ातखाना (नालागढ़) के मेन गेट के पास रिपोर्ट करें। पंजीकरण भी मौके पर किया जाएगा। खिलाडी अपनी जिला सोलन की खेल यूपीआई आईडी या आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाण पत्र साथ जरूर लाएं।