{"_id":"57e3e2114f1c1b2856a841b5","slug":"two-polic-empolyee","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर वेरिफिकेशन न करने पर दो पुलिस कर्मी सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समय पर वेरिफिकेशन न करने पर दो पुलिस कर्मी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय पर पासपोर्ट वेरिफिकेशन नहीं करने पर पुलिस अधीक्षक सोलन ने सिक्योरिटी में तैनात एसएसआई और हेडकांस्टेबल को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया है। शिकायत के बाद दोनों का सीधा निलंबन हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग में इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में एमएमयू प्रकरण को लेकर भाजपाइयों के घुस जाने और नारेबाजी करने के आरोपों के तहत एएसआई स्तर के अधिकारी को सस्पेंशन नोटिस जारी कर दिया था। एक सप्ताह के भीतर पुलिस कर्मियों की कोताही भरी ड्यूटी को लेकर यह दूसरी कार्रवाई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पासपोर्ट को लेकर संबंधित आवेदनकर्ता के पते और अन्य संबंधी डाक्यूमेंट्स की वेरिफिकेशन 15 दिन के भीतर करनी होती है। पुलिस विभाग के पास यह कार्य पासपोर्ट आथोरिटी से आता है। इसके बाद ही पासपोर्ट बनाया जाता है। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। कोताही का खुलासा तब हुआ जब पासपोर्ट ऑफिस से रिमाइंडर आया।
विज्ञापन
दो को किया लाइनहाजिर
एसपी सोलन अंजुम आरा ने बताया कि एसएसआई और हैड कांस्टेबल को ड्यूटी में कोताही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया है। राइट टू पब्लिक सर्विस एक्ट के तहत यह कार्रवाई हुई है। पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए 15 दिन का समय दिया जाता है। लेकिन सूचना मिली कि कर्मियों द्वारा यह जांच काफी समय से लंबित पड़ी हुई थी। इसके लिए कर्मियों को डायरेक्ट सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है।