फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   two injured in road accident

दो बाइकों की भिड़ंत, दो घायल

Fri, 15 Jan 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Fri, 15 Jan 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
two injured in road accident

बरोटीवाला बस स्टैंड के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इससे दो लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से अस्पताल लाया गया। टक्कर मारने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार जगदीश सिंह गांव सियुंक, मुल्लांपुर तहसील खरड़ थाना मुल्लांपुर जिला मोहाली का कहना है कि 14 जनवरी को वह तथा उसका दोस्त हनी मोटरसाइकल पर हरीपुर बाबा के यहां माथा टेककर वापस आ रहे थे। वीरवार रात करीब पौने नौ बजे वह बरोटीवाला पहुंचे। बरोटीवाला बस स्टैंड के समीप सामने से एक मोटरसाइकिल तेज रफ्तारी से गलत दिशा से आई और उनकी मोटरसाइकिल से टक्कर गई। इससे उसे तथा हनी को काफी चोटें आई हैं। 108 एंबुलेंस में इलाज के लिए बद्दी अस्पताल लाया गया। उधर, एसपी बिशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed