{"_id":"151d29f4a03cde94f8360f2c5f3782f6","slug":"truck-stolen-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में ट्रक चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्दी में ट्रक चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Sat, 06 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना बद्दी में वार्ड दो निवासी का ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बद्दी के वार्ड नंबर दो निवासी अनमोल वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा ने बताया कि 2 फरवरी को उसने अपना ट्रक नंबर एचपी 12बी- 7403 को बद्दी स्थित जॉनसन एंड जॉनसन कंटेनर रोड के गोदाम के सामने खड़ा किया था। जब वह 4 फरवरी शाम को गाड़ी आया, तो ट्रक वहां से गायब था। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन