{"_id":"5909d6434f1c1b4a634415f8","slug":"truck-brun","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में ट्रक जला, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में ट्रक जला, लाखों रुपये का नुकसान
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल-हरियाणा राज्य की सीमा पर बाल्द पुल के पास एक लोड ट्रक में अचानक लगी आग में लाखों रुपये का सामान जल गया।
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल-हरियाणा राज्य की सीमा पर बाल्द पुल के पास एक लोड ट्रक में अचानक लगी आग में लाखों रुपये का सामान जल गया। यह ट्रक एक उद्योग से चूल्हे वाला सामान लादकर जा रहा था। रात को यह वाहन बाल्द पुल के पास खड़ा था कि अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
दमकल विभाग बद्दी के अनुसार सूचना मिलते ही टीम वाहन सहित तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। ट्रक एचपी 12 ए 9861 सुखविंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव एवं डाकघर मानपुरा का रहने वाला है। आग से ट्रक का कैबिन, बॉडी सहित उसमें भरे सामान को नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन अधिकारी बद्दी प्रकाश ने कहा कि आग से 4 लाख का नुकसान हुआ है। आसपास के अन्य वाहनों सहित करीब 20 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया है। आग लगने का कारण शॉटसर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन