फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The tracter driver killed in accident

ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक की मौत

Thu, 20 Oct 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Thu, 20 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की के तहत गांव सरनी डॉ. घणागूघाट में ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार नरेश कुमार (30) निवासी आनी जिला कुल्लू दाड़ला में एक व्यक्ति के पास ट्रैक्टर चालक के तौर पर कार्य करता था। नरेश कुमार दोपहर को सरनी गांव में एक खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी अर्की हरिभगत ने बताया कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

अर्की में दिनदहाड़े लाखों की चोरी  
अर्की (सोलन)। अर्की पुलिस थाना के तहत रविवार को अर्की अस्पताल के पास एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की वारदात के बाद पीड़ित परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित महिला अर्की अस्पताल में नौकरी करती है। अर्की अस्पताल गेट के पास किराये के मकान में रहने वाली महिला के कमरे में चोरों ने लाखों के गहनों पर उस समय हाथ साफ किया जब वह सुबह ड्यूटी पर चली गई थी। महिला लंच करने के लिए कमरे में पहुंची तो कमरे के ताले टूटे पाए तथा टीवी चला हुआ था। अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे गहने गायब थे। थाना प्रभारी हरीभगत नेगी ने मामले की पुष्टि की है ।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन ने राहगीर कुचला, मौत  
बद्दी (सोलन)। पुलिस थाना बद्दी के तहत दो दिन में दूसरा हिट एंड रन का मामला सामने आया है। बद्दी के गैस प्लांट के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से यूपी के संबल निवासी खुर्शीद (40) की मौत हो गई। हादसा वीरवार शाम 5:15 बजे हुआ। सड़क हादसे का शिकार गैस प्लांट के निकट शराब की फैक्ट्री में काम करता था। शाम के समय खुर्शीद फैक्ट्री से सिक्का होटल स्थित अपने कमरे की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान गैस प्लांट के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कामगार की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं मानपुरा में एक दिन पूर्व एनएच-21 ए पर भी दो कामगारों को पैदल जाते हुए ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें एक कामगार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के 36 घंटे बाद भी आरोपी ट्रक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। एसपी बशेर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed