फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   one men died in fall of roof

शादी का जश्न मना रहे नवविवाहित युवक की गिरकर मौत

Mon, 23 May 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बद्दी (सोलन)
ब्यूरो, अमर उजाला बद्दी (सोलन) Updated Mon, 23 May 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
one men died in fall of roof
युवक जिला बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला है।

 दोस्तों के साथ अपनी शादी का जश्न मना रहे नवविवाहित युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। युवक जिला बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला है। रात को पार्टी करके सारे दोस्त तीन मंजिला मकान की छत पर ही सो गए। बताया जा रहा है कि आधी रात को छत से नीचे उतरते समय युवक का पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा। सुबह करीब चार बजे दोस्तों ने उसे जमीन पर गिरा हुआ पाया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।   पुलिस थाना बरोटीवाला के भटौली खुर्द गांव में दोमंजिला मकान की छत से गिरकर एक 30 वर्षीय नवविवाहित युवक की मौत हो गई। मृृतक युवक की पहचान विशाल शर्मा (30) पुत्र प्रेम चंद निवासी मिहा, तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।  
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की 25 अप्रैल को ही शादी हुई थी। युवक किसी उद्योग में कार्यरत है। युवक भटौली खुर्द में गुरनाम सिंह के भवन में किराए पर रहता था। शादी के बाद उसने ड्यूटी ज्वाइन की थी। कुछ दोस्त उसकी शादी में शरीक नहीं हो सके थे। शनिवार को दोस्तों को शादी की पार्टी देने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल अपने 6-7 दोस्तों के साथ किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर चला गया और वहां पार्टी का दौर चल पड़ा। शराब का सेवन भी हुआ। भीषण गर्मी के चलते सभी दोस्त मकान की छत पर ही सो गए। पुलिस के मुताबिक रात को विशाल छत से नीचे उतर रहा था, इस दौरान यह हादसा हुआ। दोस्तों को सुबह चार बजे विशाल के नीचे गिरे होने का पता चला। हादसे के बाद लोगों ने बरोटीवाला पुलिस को सूचना दी।


एसपी बद्दी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में युवक के शराब के नशे में तीसरी मंजिल से नीचे गिरने की संभावना लग रही है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed