फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   one man died in accident

ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत

Wed, 23 Mar 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन Updated Wed, 23 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
one man died in accident
नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर दभोटा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। - फोटो : Demo Pic

विज्ञापन

नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर दभोटा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। एक अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति को पुलिस ने नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। बेहोशी की हालत में होने से वह अभी बयान देने के लायक नहीं है। होली के त्यौहार पर हुए इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में मातम का माहौल है।

दभोटा पुलिस के अनुसार दुर्घटना रात साढ़े दस बजे हुई। नालागढ़ की ओर से एक ट्रक पंजाब की ओर जा रहा था। जैसे ही दभोटा के पास पहुंचा तो चालक अपना संतुलन खो बैठा जिससे ट्रैक्टर सड़क के साथ पलट गया। वहां से निकलने रहे राहगीर ने दभोटा पुलिस को फोन करके सूचित किया। सूचना मिलते ही एएसआई सुभाष टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रामपाल (55) ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ था तथा दसोंदी राम बेहोश पड़ा था। पुलिस ने साथ लगते ईंट के भट्टे से कामगारों को बुलाया और ट्रैक्टर को हटा कर रामपाल को बाहर निकाला। दोनों को नालागढ़ चिकित्सालय लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। दसोंदी राम का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


डीएसपी खजाना राम ने बताया कि मृतक व्यक्ति की शिनाख्त पंजाब राज्य के आनंदपुर साहिब के लहेडियां गांव के रामपाल (55) पुत्र जीत राम के रूप में हुई है। दसोंदी राम भी उसी गांव का था। ट्रैक्टर कौन चला रहा था इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। दंसोदी राम बयान देने के लायक नहीं है। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि मृतक का नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed