{"_id":"58625fa64f1c1b7675eebadd","slug":"one-died-in-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिक्कर के पास वैन खाई में लुढ़की, एक की मौत, दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिक्कर के पास वैन खाई में लुढ़की, एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो, सोलन
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयांज-कुंहर मार्ग पर टिक्कर गांव के पास एक मारुति वैन 200 फीट खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो घायलों में से एक की हालत गंभीर है, उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया है। एक का इलाज अर्की अस्पताल में चल रहा है। हादसा सोमवार देर रात हुआ। तीनों देर रात काम करने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बीती रात गांव टिक्कर के पास मारुति वैन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वैन में तीन लोग सवार थे। सूचना मिलते ही 108 मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से वैन में सवार कालू राम, मान सिंह और रघुवर दास सभी निवासी गांव जघुन को खाई से निकाला गया। इन तीनों को हादसे में गंभीर चोटें आईं थीं। देर रात घायल रघुवर दास (49) ने दम तोड़ दिया। गाड़ी चालक मान सिंह को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। एक घायल अर्की अस्पताल में दाखिल है। अर्की थाना के प्रभारी हरी भगत नेगी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
एचआरटीसी बस ने कुचली
छात्रा, आईजीएमसी की रेफर
शिमला- कांगड़ा एनएच पर चमाकड़ी पुल के पास स्कूल जा रही नौंवीं की छात्रा एचआरटीसी बस की चपेट में आ गई। पिछले टायर के नीचे छात्रा का पैर आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई और छात्रा को प्रारंभिक उपचार के लिए दाड़लाघाट अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा का पैर बुरी तरह से कुचला है तथा इसें फ्रेक्चर भी हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बस शिमला से बैजनाथ जा रही थी। इस दौरान पुलिस कार्रवाई में बस को बाउंड किया गया। बस में सवार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को अन्य निगम की बस में सवार होकर गंतव्य की तरफ रवाना होना पड़ा। डीएसपी दाड़लाघाट ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के पैर और टांग में गहरी चोटें आई हैं। चालक को फिलहाल पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बस को बाउंड कर लिया है। हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के दौरान चालक की पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।