{"_id":"58668d8d4f1c1b047feeb4c4","slug":"men-died-and-child-injuried-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, बेटा घायल
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग 21 ए पर शुक्रवार दोपहर हरायपुर गांव में एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक का पांच साल का बेटा घायल हो गया। टक्कर के कारण बाइक नंबर एचपी 12 एफ-5992 पर सवार चालक आलोक की मौत से क्षेत्र में मातम छा गया।
विज्ञापन
बाइक चालक के साथ बैठे उसके पांच वर्षीय बेटे तनु को भी इस दौरान गहरी चोटें आई हैं। मृतक की पहचान आलोक (25) पुत्र यशवीर गांव काडुलागंज तहसील दातागंज जिला बदायूं यूपी के रूप में हुई है। घायल बच्चे तनु का नालागढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा शुक्रवार दोपहर तीन बजे हुआ।
विज्ञापन
आलोक अपने बेटे के साथ बाइक पर बद्दी की ओर आ रहा था। इसी दौरान हरायपुर गांव में एनएच-21 ए पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवार दोनों बाप-बेटा बीच सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
पिता के सिर पर इस दौरान गहरी चोटें आईं। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। एसपी बददी ने कहा कि मामला बद्दी थाना में दर्जकर जांच की जा रही है। आरोपी चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।