{"_id":"19c87d885e27dd2ce12917604fb46177","slug":"joundish-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में पूर्व सैनिक की पीलिया से मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालागढ़ में पूर्व सैनिक की पीलिया से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 26 Feb 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ उपमंडल के जोघों निवासी पूर्व सैनिक की पीलिया से मौत हो गई है। रोगी का चंडीगढ़ के इंडस अस्पताल में उपचार चल रहा था। जोघों निवासी रविंद्र सिंह (41) को पांच दिन पूर्व बुखार आया था।
इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए पंजाब के रोपड़ स्थित ईसीएचएफ मिल्ट्री अस्पताल में ले गए। लेकिन उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे वहां से मोहाली स्थित फोर्टिज चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। वहां भी कोई फायदा नहीं हुआ तो उसे आर्मी के टाईअप चिकित्सालय इंडस में रेफर कर दिया।
इंडस चिकित्सालय में रविंद्र ने वीरवार शाम को दम तोड़ दिया। रविंद्र का उसके पैतृक गांव में शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। इंडस चिकित्सालय के डॉ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रोगी के गुर्दे और लीवर काफी खराब हो गए थे। इस बीच पीलिया भी हो गया था। लीवर खराब होने से वह सरवाइव नहीं कर पाया।
विज्ञापन
इसके चलते उसकी मौत हो गई है। मृतक अपने पीछे दो बेटे छोड़ गया है। दूसरी ओर से नालागढ़ के बीएमओ डॉ. कुलदीप जसवाल ने बताया कि उनके पास जोघों से पीलिया के कोई रोगी नहीं आया है। पूर्व सैनिक होने से उसे सीधा ही आर्मी अस्पताल रोपड़ में परिजन ले गए थे।