{"_id":"c2ac57b9e75d808c245e35e40200a024","slug":"injured-in-road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की टक्कर से राहगीर घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी की टक्कर से राहगीर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुनिहार (सोलन)
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार पुलिस चौकी में तेज रफ्तार गाड़ी से टक्कर मारने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत में कुलदीप शर्मा ने कहा कि सोलन की ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने रास्ते में चल रहे एक व्यक्ति भक्त राम को टक्कर मार दी। इससे भक्त राम को सिर पर गहरी चोटें आई हैं। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल कुनिहार पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वाहन चालक की शिनाख्त प्रेमलाल के रूप में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने की है।
विज्ञापन