फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   injured arm cut by doctors

बिजली से झुलसे कामगार की कटी बाजू

Sat, 16 Jan 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sat, 16 Jan 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
injured arm cut by doctors
बद्दी के हाउसिंग बोर्ड के फेस तीन में करंट लगने से झुलसे बिजली बोर्ड के ठेकेदार के कर्मी  की पीजीआई में चिकित्सकों ने बाजू काट दी है। जख्मी कर्मी की बाजू में इंफेक्शन फैल गया था।
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार गोयला पन्नर का युवक राधे श्याम  बिजली बोर्ड के ठेकेदार नरेश चौहान के पास हेल्पर के रूप में कार्य करता था। उसकी ड्यूटी बद्दी क्षेत्र में थी। 12 जनवरी को जैसे ही वह ड्यूटी पर आया, तो उसे फोरमैन देशराज ने खंभे पर चढ़ने को कहा। बद्दी के फेस तीन में लाइट गुल थी। फोरमैन देशराज ने लाइन की लाइट काटी और राधे श्याम को खंभे पर फ्यूज लगाने के लिए चढ़ा दिया। लेकिन, इस खंभे से 11 केवी लाइन छू रही थी। जैसे ही युवक ने लोहे का एंगल पकड़ा तो उसे करंट लग गया। उसका बाजू जल गया। जख्मी हालत में उसे बिजली बोर्ड का जेई व फोरमैन  देशराज उपचार के लिए पीजीआई ले गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी बाजू काट दी। राधे श्याम के परिजनों ने बताया कि ठेकेदार की ओर से उसे कोई भी सहायता नहीं दी गई है। वह विकलांग हो गया है। उधर, एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बिजली बोर्ड के फोरमैन देशराज के खिलाफ धारा 336 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed