{"_id":"58b825b94f1c1bbd56834606","slug":"high-voltage-damage-instrument","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्टेज बढ़ने से कुनिहार में लाखों के उपकरण जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोल्टेज बढ़ने से कुनिहार में लाखों के उपकरण जले
ब्यूरो, कुनिहार सोलन
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
हाई वोल्टेज के कारण आए दिन कुनिहार में विद्युत उपकरण जलने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई वोल्टेज के कारण आए दिन कुनिहार में विद्युत उपकरण जलने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस कारण लोगों में विद्युत बोर्ड के प्रति रोष है। कुछ दिन पहले नमोल, मकरोवाड़ी और हरिपुर सहित अन्य गांवों के लोग वोल्टेज बढ़ने के कारण लाखों का नुकसान उठा चुके हैं। लोगों ने इसकी लिखित शिकायत बोर्ड को दी थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। वही वीरवार सुबह फिर करीब आठ बजे हाटकोट के लोगों को अचानक वोल्टेज बढ़ने से लाखों का नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह-सुबह लोग दफ्तरों तथा बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी में थे। तभी वोल्टेज बढ़ने से लोगों के बल्ब, ट्यूब लाइट, फ्रीज, इंडक्शन चूल्हे, एलईडी टीवी, सेट टाप बॉक्स और मोबाइल चार्जर सहित कई विद्युत उपकरण जल गए।
विज्ञापन
राज दरबार हाटकोट वार्ड नंबर एक में लगे ट्रांसफार्मर से होने वाली विद्युत सप्लाई में अचानक वोल्टेज बढ़ने से चौक बाजार कुनिहार, न्यू बस स्टैंड, वार्ड नंबर- एक, दो और तीन में लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। कुनिहार न्यू बस स्टैंड पर होटल व्यवसायियों के भी डी फ्रिज सहित कई विद्युत उपकरण जल गए हैं।
विज्ञापन
हाटकोट में लोकमित्र केंद्र चला रहे अरविंद जोशी ने बताया कि उनके यहां कंप्यूटर और मॉडम सहित अन्य उपकरण जल गए हैं। वार्ड नंबर एक, दो और तीन के रहने वाले मनमोहन शर्मा, राधा रमन शर्मा, मानक शर्मा, राकेश, अविनाश, दिनेश, निर्मला, मीरा, अनिल और राजेश सहित इन वार्डों के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को नुकसान हुआ है। लोगों ने विद्युत बोर्ड से बिजली की हाई वोल्टेज से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।
लाइनों के टकराने से बड़ी वोल्टेज
कुनिहार उपमंडल विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता प्यार सिंह ने बताया कि वोल्टेज बढ़ने का कारण लाइनों का आपस में टकराना है। शायद बंदरों के छलांग लगाने से यह घटना हुई है। कुदरती कारणों से होने वाले नुकसान की बोर्ड भरपाई नहीं करता।