{"_id":"428c93bc35a86043949f3ecefcf8df6d","slug":"fraud-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कंपनियों पर हुंडई के नाम पर पार्ट्स बेचने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कंपनियों पर हुंडई के नाम पर पार्ट्स बेचने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी/ नालागढ़ (सोलन)।
Updated Thu, 03 Dec 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी में दो ऑटो मोबाइल पार्ट्स बनाने वाली कंपनी हुंडई मोबाइस इंडिया लिमिटेड के नाम पर गाड़ियों के नकली स्पेयर पार्ट असली बता कर बाजार में बेच रहे हैं। सूचना पर सब इंस्पेक्टर राकेश राय के नेतृत्व में टीम ने इन दोनों कंपनियों में दबिश दी। इस दौरान मौके पर ही हुंडई कंपनी के मार्का का नकली माल बरामद किया गया। इस कारण संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बद्दी-पिंजौर मार्ग पर रेड लाइट के पास मधु ऑटो पार्ट्स व व टोल बैरियर के पास महालक्ष्मी मोर्ट्स में हुंडई कपंनी का मार्का लगा कर सामान बेचा जा रहा था। हुंडई कंपनी के फील्ड आफिसर राजेंद्र सिंह ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी जिस पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस को बताया कि कंपनी के नाम सामान जब मार्केट में आया तो तब जाकर उसे पता चला। इस पर उसने यहां पर आकर इसकी जांच की। मधु ऑटो कंपनी के संचालक मधु सूदन व महालक्ष्मी मोटर के संचालक कुलवंत राय लोकल मेड सामान को कंपनी के नाम पर दुकानों पर बेच रहे हैं जिससे कंपनी को इसका नुकसान हो रहा है। एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों कंपनियों के संचालकों के खिलाफ कापी राइट व धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन