खाद्य निरीक्षक ने दुकान में नष्ट कराया एक्सपायरी दूध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिठाई की दुकान से खरीदे नामी कंपनी के दूध से युवाओं की अचानक तबीयत खराब हो गई। दूध की शीशी में डेट एक्सपायरी पाई गई। इसकी शिकायत स्वास्थ्य निरीक्षक से की गई। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी डेट केे दूध को नष्ट कराया। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले एक दर्जन लोगों ने रविवार सुबह फुटबाल खेलने के बाद एक दुकान से नामी कंपनी का दूध खरीदा। इस दूध को बाबू लाल, संजय, रवि, अंजय, सोनू, सुधीर, ज्ञान, राज कुमार, सुनील, अरविंद, रजत, मनोज व शैलेश ने पीया। जिसे पीते की रवि को उल्टियां होनी लगीं। जब अन्य युवाओं की तबियत खराब हुई तो उन्होंने दूध की शिशियां देखीं तो उस पर एक्सपायरी डेट 10 जनवरी थी। दुकानदार ने थोक विक्रेता से बात की, तो उसने माना कि गलती से सप्लाई चली गई है। खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के खाद्य निरीक्षक से की। खाद्य निरीक्षक सतीश ठाकुर ने सभी एक्सपायरी दूध की शिशियों को नष्ट करा दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि एक्सपायरी डेट को ध्यान में रखकर सामान खरीदें।