{"_id":"5795057c4f1c1ba07cc4ca74","slug":"bus-accident-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बस ने कुचला राहगीर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी बस ने कुचला राहगीर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी ऊना डिपो की बस ने नालागढ़-भरतगढ़ रोड पर एक युवक को कुचल लिया। इसमें युवक घायल हो गया जिसे पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस चौकी दभोटा ने बस चालक राम रतन के खिलाफ लापरवाही व तेज रफ्तार बस चलाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। युवक को घटना के कुछ देर बाद ही एंबुलेंस से नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान कांगड़ा निवासी सुंदरजीत उम्र 28 पुत्र रमेश चंद के रूप में हुई है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हादसा रविवार की दोपहर 12.30 बजे भाटियां गांव स्थित सारा टेक्सटाईल कंपनी के पास पेश आया। इस दौरान उद्योग में कार्यरत युवक अपने कमरे में जा रहा था कि बस की चपेट में आ गाया। चालक ने युवक को बचाने के प्रयास में जोरदार ब्रेक भी लगाई गई। इसके बावजूद युवक की दोनों टांगे बस की कंडक्टर साईड के पिछले टायर के नीचे आ गई व सिर में भी चोटें आई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एचआरटीसी ऊना डिपो की बस गगरेट-कालका-शिमला रूट पर कालका की ओर जा रही थी। इस दौरान युवक अचानक ही बस के सामने आ गया। बस चालक की ओर से उसे बचाने का प्रयास करने के बावजूद सुंदरजीत पिछले टायर के नीचे आ गया। एसपी बद्दी बशेर सिंह ने कहा कि मामले में चालक राम रतन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन