फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   blero felldown Five person injured in solan

बोलेरो खाई में लुढ़की, पांच लोग घायल, दो गंभीर

Sat, 08 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुनिहार (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, कुनिहार (सोलन) Updated Sat, 08 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
blero felldown Five person injured in solan
कुनिहार-डुमैहर मार्ग पर शीत गांव के पास एक बलेरो गाड़ी 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। - फोटो : अमर उजाला

कुनिहार-डुमैहर मार्ग पर शीत गांव के पास एक बोलेरो गाड़ी 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कुनिहार अस्पताल लाया गया। यहां से दो घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आईजीएमसी रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन


गाड़ी में चालक समेत पांच लोग सवार थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे चिकनी मिट्टी में गाड़ी स्किड होकर खाई में गिरी। इस पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार कुनिहार से डुमैहर एक ठेकेदार अपनी गाड़ी में लेबर को लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच शीत गांव के पास दूसरी दिशा से आई गाड़ी की रोशनी लगने से चालक गाड़ी सड़क पर बिखरी चिकनी मिट्टी पर ले गया जिससे वाहन फिसलकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जैसे ही गाड़ी गिरने की आवाज सुनी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को स्थानीय नागरिक अस्पताल कुनिहार लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में डॉ. हरि उप्पल ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर रूप से घायल चालक लखनपाल सिंह (40) गावं बादरपुर डाकघर और तहसील डोलपुर जिला राजस्थान तथा सुग्रीव (23) गांव संत कबीर नगर जिला संत कबीर नगर यूपी को आईजीएमसी रेफर किया है। मुकेश (26) निवासी गांव नगला कमाल (पीपर खेरा) डाकघर एवं तहसील खेड़ागढ़ जिला आगरा


यूपी, शिव कुमार (23) गांव मोहम्मदपुर कठार तहसील खलीलाबाद जिला संत कबीर नगर यूपी, 34 वर्षीय लालू गांव आवसगंज डाकघर कुसुरा खुर्द थाना दुधारा जिला संत कबीर नगर यूपी कुनिहार अस्पताल में भर्ती है। एएसआई केशव पारगी की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम ने जायजा लिया और घटना की जांच की। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed