{"_id":"5c492453e09c0555cedbc70798a54865","slug":"accident-hindi-news-520","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौली-बनलगी मार्ग पर बस लुढ़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कसौली-बनलगी मार्ग पर बस लुढ़की
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 17 Feb 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठाड़ (सोलन)। कसौली -बनलगी मार्ग पर एक चंडीगढ़ कॉलेज की बस लुढ़कने से चालक जख्मी हो गया। हादसे के दौरान कॉलेज छात्र ट्रेकिंग के लिए साथ लगते जंगल में गए थे। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यह हादसा शाम साढ़े चार बजे का है। चंडीगढ़ कॉलेज आफ आर्किटेक्चर के छात्र कसौली घूमने आए थे। बस में तीस छात्र, दो टीचर और दो चालक तथा परिचालक थे। छात्र बस से उतर कर कुठाड़ के काटली जंगल में ट्रैकिंग करने निकल गए। चालक मनजीत सिंह बस को वापस कसौली जाने के लिए मोड़ रहा था। अचानक जमीन धंसने से बस खाई में लुड़क गई। इसमें चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलते ही कुठाड़ के चौकी प्रभारी दलीप सिंह और कसौली के थाना प्रभारी कल्याण सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।