फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   चर्चित शराब कांड के अारोपी आज दोबारा होंगे कोर्ट में पेश

चर्चित शराब कांड के अारोपी आज दोबारा होंगे कोर्ट में पेश

Thu, 07 Dec 2017 10:21 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
चर्चित शराब कांड के अारोपी आज दोबारा होंगे कोर्ट में पेश
अदालत। - फोटो : amar ujala
बद्दी (सोलन)। बहुचर्चित ढाई करोड़ के उधारी शराब मामले में न्यायिक हिरासत पर चल रहे मुख्य आरोपी ईटीआई सहित चार ठेकेदारों को पुलिस शुक्रवार को फिर से अदालत में पेश करेगी। यह सभी न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार किए गए चारों ठेकेदारों ने दोबारा से सेशन कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है जिसकी सुनवाई भी शुक्रवार को होनी है। इससे पहले इन ठेकेदारों की सेशन और हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका रद्द हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने अब सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करना है जिन्होंने कहीं भी अग्रिम जमानत के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन

बद्दी के एक शराब के गोदाम में हुए इस गोरखधंधे में पुलिस ने अभी सात नामजद आरोपी ठेकेदारों को गिरफ्तार करना है। यह नामजद आरोपी कई बड़ी कंपनियों के ठेकेदार हैं जिसमें हिमाचल सहित चंडीगढ़ की कंपनियां शामिल हैं। उधारी की शराब के मामले में मुख्य आरोपी ईटीआई अंकुश को माना जा रहा है। विभागीय ऑडिट के बाद इसका खुलासा हुआ और विभाग ने यह मामला पुलिस के संज्ञान में लाया। डीएसपी राहुल शर्मा ने कहा कि मुख्य आरोपी ईटीआई सहित चारों ठेकेदारों को शुक्रवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। कहा कि इस मामले में सात नामजद अन्य ठेकेदारों की गिरफ्तारी जल्द होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed