{"_id":"59b966774f1c1b98688b45d8","slug":"91505322615-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, शामती में जिम प्रशिक्षक की हत्या का तीसरा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, शामती में जिम प्रशिक्षक की हत्या का तीसरा आरोपी
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शामती गोलीकांड में फरार चल रहे टिल्लू गैंग के एक और गुर्गे को दिल्ली पुलिस ने रोहिणी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद सोलन पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गई है। आरोपी की पहचान नवीन दहिया के रूप में हुई है। यह कुख्यात बदमाश टिल्लू गैंग में सक्रिय था और अब तक कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
नवीन दहिया को दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल तीनों राज्यों की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। नवीन शाहबाद डेरी में हत्या के प्रयास के एक मामले में भगौड़ा घोषित है। इस पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी ने सोलन के शामती में जिम प्रशिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसपी मोहित चावला ने नवीन दहिया के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को जल्द सोलन लाएगी और रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली और हिमाचल की पुलिस ने साझा ऑपरेशन चलाया था। आरोपी की हर हरकत पर नजर रखी जा रही थी।
दिल्ली पुलिस को 11 सितंबर को नवीन के सिरसपुर फाटक से रोहिणी में आने की सूचना मिली थी। इसके बाद दबिश देकर उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी मोहित चावला ने बताया कि शामती में जिम प्रशिक्षक लक्की की हत्या में शामिल तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस ने इस मामले को दिल्ली और हरियाणा पुलिस की मदद से सुलझा लिया है। यह एक ब्लाइंड मर्डर था जिसमें पुलिस ने परिवार वालों को साथ लेकर हर छोटे-छोटे इनपुट पर काम किया।