फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बददी में बदमाशों ने ठेके के कर्मी पर बोला हमला, 50 हजार की नकदी लूटकर फरार

बददी में बदमाशों ने ठेके के कर्मी पर बोला हमला, 50 हजार की नकदी लूटकर फरार

Sat, 21 Jul 2018 07:48 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में बदमाशों ने ठेके के कर्मी से 50 हजार लूटे
विज्ञापन

बदमाशों ने डंडों और रॉड से कर्मी को पीट-पीट किया अधमरा
किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। बिलांवाली में कुछ बदमाशों ने शराब के ठेके पर कार्य करने वाले एक कर्मी का रास्ता रोकर कर लोहे के रॉड और डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। बदमाश कर्मी से नकदी भी छीन कर ले गए। जख्मी हालत में युवक को बद्दी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। जब बद्दी के बिलांवाली में शराब के ठेके पर कार्य करने वाला कर्मी धर्मवीर ठेका बंद कर घर बिलांवाली जा रहा था। तभी रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इन बदमाशों को पहले से पता था कि युवक दिन भर की नकदी अपने साथ अपने घर जाता है। जैसे ही वह ठेका बंद कर घर की ओर लौट रहा था कि अचानक इन लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला बोल दिया। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। बदमाश उससे नकदी छीन कर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने इन तीनों बदमाशों में से दो को पहचान लिया है। ये दोनों हमलावर हरियाणा के मड़ावाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कर्मी के पास 50 हजार रुपये नकदी थी। बाद में इसकी सूचना ठेकेदार सुरजीत सिंह को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर आए और बेहोशी की हालत में पड़े युवक को लेकर बद्दी सीएचसी पहुंचे। धर्मवीर की टांग में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सुरजीत सिंह ने बताया कि बद्दी में कानून-व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। इससे पहले बद्दी के चक्का मार्ग पर संडोली के बिट्टू की सरेआम पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद झाड़माजरी के हिल व्यू में एक युवक ने अपनी प्रेमिका का गला रेत कर उसको जान से मार दिया था। इन घटनाओं से लोग पहले ही सहमे हुए हैं।
थाना प्रभारी जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed