फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सुबाथू में शरारती तत्वों ने तोड़ डाली सोलर लाईट

सुबाथू में शरारती तत्वों ने तोड़ डाली सोलर लाईट

Mon, 16 Oct 2017 09:59 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
सुबाथू (सोलन)। शडियाना पंचायत में थड़ी के सैकड़ों लोगों के लिए एक बार फिर रात के अंधेरे में सुबाथू से घर जाने के लिए मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। शरारती तत्वों ने इस रास्ते पर लगी पांच सोलर लाइटों को तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए छावनी परिषद ने लाखों की लागत से पूरे रास्ते को जगमग किया था। लेकिन सरकारी संपत्ति का नुकसान होता देख अब परिषद ने सभी लाइटें हटाने का फैसला लिया है। छावनी परिषद की कोषाधिकारी कुलदीप कोर ने कहा कि सरकारी संपत्ति का नुकसान करने वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की जाएगी। पार्षद सुमित कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर रात के समय कुछ असामाजिक तत्व नशा करके सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने पुलिस से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आईओ नरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed