{"_id":"5bed56b3bdec2269385b7231","slug":"71542280883-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से साढ़े सात किलोग्राम भुक्की बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से साढ़े सात किलोग्राम भुक्की बरामद
Updated Thu, 15 Nov 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाना क्षेत्र के तहत बघेरी में एसआईयू की टीम ने एक कार से करीब साढ़े सात किलो चूरापोस्त बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जब एसआईयू टीम प्रभारी लखवीर सिंह की अगुवाई में बघेरी में स्कूल के पास मौजूद थी कि एक कार की चेकिंग के दौरान उसमें से करीब साढ़े सात किलो चूरापोस्त बरामद हुई। एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बलबीर सिंह निवासी बघेरी तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन