{"_id":"5bd708b6bdec226947535148","slug":"71540819126-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडग्याड़ी में लाखों की चोरी मामले में आरोपी ने कबूला जुर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पडग्याड़ी में लाखों की चोरी मामले में आरोपी ने कबूला जुर्म
Updated Mon, 29 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। धर्मपुर पुलिस ने सुल्तानपुर से दिनदहाड़े चोरी करते पकड़े गए ठियोग निवासी को कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे 29 अक्तूबर तक का पुलिस रिमांड मिला। आरोपी ने पडग्याड़ी में हुई लाखों के आभूषण सहित धर्मपुर क्षेत्र में एक अन्य चोरी मामले में जुर्म कबूल कर लिया है। अब आरोपी को इस मामले से शिफ्ट कर अन्य चोरी के मामले में पूछताछ शुरू कर दी है जिसमें कई बड़ी चोरी के खुलासे हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार धर्मपुर क्षेत्र में पिछले तीन सप्ताह से चोरी के करीब तीन मामले दर्ज किए गए है। इसमें लाखों की नकदी सहित आभूषण शामिल हैं। पुलिस ने वीरवार को दिनदहाड़े ठियोग निवासी को सुल्तानपुर में घर से चोरी करते पकड़ा था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 29 अक्तूबर तक के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। यहां पर उसने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है।
विज्ञापन