{"_id":"5b81643542c7924657041dc2","slug":"71535206453-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी थाना के अंतर्गत बिल्लांवाली में एक प्रवासी युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक 19 वर्षीय युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शुक्रवार को बद्दी थाना में किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि बिल्लांवाली गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि हंसराज के मकान में एक युवक ने छत से चुन्नी बांध कर फंदा लगाया है। मृतक की शिनाख्त 19 वर्षीय सोनू कुमार निवासी गांव और डाकघर कुंदरकी मिल्क, तहसील हसनपुर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजा गया और उसके बाद शव को संबंधियों के सुपुर्द कर दिया। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन