{"_id":"5c2f5e76bdec2257005093f0","slug":"61546608246-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में फरार बदमाशों का नहीं मिला सुराग, हाईवे पर अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलन में फरार बदमाशों का नहीं मिला सुराग, हाईवे पर अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। दिनदहाड़े कारोबारी के कार्यालय में घुसकर पिस्टल तानकर फरार आरोपियों को सुराग नहीं लग पाया है। वारदात को 24 से अधिक घंटे गुजर चुके हैं लेकिन पुलिस किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। घटना को अंजाम देने के बाद अचानक गायब तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस ने शुक्रवार को दिन भर नेशनल हाईवे और अन्य छोटे मार्गों पर तलाशी अभियान जारी रखा। पुलिस ने होटल मालिकों को हिदायत जारी की है कि वे बिना पुख्ता पहचान के किसी को भी कमरा न दें। साथ ही संदिग्ध लगने की हालत में तुरंत पुलिस को उसकी सूचना दें।
सोलन शहर में एक कारोबारी के कार्यालय में वीरवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे तीन हथियारबंद बदमाश घुस गए थे। जहां उन्होंने कारोबारी को मारने के लिए पिस्टल निकाली लेकिन सुरक्षाकर्मी की होशियारी से तीनों आरोपियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा। ये तीनों आरोपी कारोबारी को जान से मारने की फिराक में आए थे।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पुलिस को तीनों आरोपियों के एक होटल के रुके होने की सूचना मिली जहां से उनके पहचान पत्र लिए गए। तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले थे। आरोपियों के कारोबारी के कार्यालय में घुसने और वहां से भागने की वीडियो बाहर लगे कैमरे में कैद है। इसमें तीनों आरोपी मुंह पर मफलर बांधे नजर आ रहे हैं। पुलिस इस सिलसिले में शहर भर से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। अब पुलिस तीनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी कहां भागे और किस तरह से भागे यह कहना फिलहाल मुनासिब नहीं है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से आरोपियों की धरपकड़ में चलाए जा रहे अभियान का भी खुलासा नहीं किया जा सकता है। उम्मीद है कि तीनों आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।