फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बाइक से गिरी महिला, बस के टायरे के नीचे आने से मौत

बाइक से गिरी महिला, बस के टायरे के नीचे आने से मौत

Fri, 09 Nov 2018 10:01 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला थाना के अंतर्गत वीरवार सायं दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक पर पीछे बैठी महिला बस के टायरे के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार वीरवार देर शाम अनेक पाल निवासी गांव सिमतरा, थाना बजीरगंज जिला बदायूं यूपी बाइक पर एक अन्य व्यक्ति धर्मेंद्र सिंह और अपनी पत्नी सीमा को लेकर झाड़माजरी की ओर जा रहा था। सिक्का होटल के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। तीनों सड़क पर गिर गए। उसकी पत्नी पीछे से आ रही एक बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक चालक व अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed