{"_id":"5b4c9d014f1c1b3e748b52c7","slug":"61531747585-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ससुर पर लगाया अश्लील वीडियो बनाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने ससुर पर लगाया अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। शहर में रहने वाली एक महिला ने अपने सुसर पर बाथरूम में कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई महिला की ओर से शिकायत में कहा गया है कि उनका सुसर बाथरूम में कैमरा लगाकर उनकी वीडियो बनाता है। महिला ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ घर पर रहती है और सुसर भी उनके साथ ही रहता है।
महिला ने आरोप लगाया कि उसे कुछ दिन पहले इस बारे में शक हुआ। महिला ने आरोप लगाया कि उनका ससुर बाथरूम में रखी टंकी में छेद करके मोबाइल वीडियो मोड पर रख कर चला जाता था। उसे जब इस बारे में शक हुआ तो उन्होंने ससुर का मोबाइल छीनकर पुलिस को सौंप दिया। महिला ने सोलन थाना में अपने सुसर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्जकर ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी इस बात की छानबीन कर रही है कि मोबाइल में किसी तरह की अश्लील रिकॉर्डिंग हुई है या नहीं। एएसपी सोलन शिव कुमार ने कहा कि थाना सोलन में एक महिला की शिकायत मिली है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन