फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   60 lacs Dhaga brunt in nalagrah

धागा उद्योग में आग लगने से 60 लाख का सामान जलकर राख

Fri, 31 Mar 2017 08:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन) Updated Fri, 31 Mar 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
60 lacs Dhaga brunt in nalagrah

नालागढ़ शहर में स्थित धागा उद्योग डीसीएल के स्टोर में मध्यरात्रि लगी आग से तैयार किया करीब 60 लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय उद्योग का एक कर्मी भी झुलस गया है जिसे उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल लाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


फायर बिग्रेड ने सूचना मिलते ही आग बुझाने का कार्य किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उद्योग के साथ स्थित स्टोर में अचानक लगी आग से इसमें रखा तैयार धागा आग की चपेट में आ गया है। दमकल कर्मियों  ने करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाते हुए करीब 10 करोड़ की संपत्ति जलने से बचा ली। 
विज्ञापन


नालागढ़-रामशहर मार्ग से फोर्ट रिजोर्ट को जाने वाले मार्ग पर स्थित धागा निर्माण से जुड़े उद्योग में अचानक आग लग गई। आग लगने के उपरांत स्टोर में उठी लपटें देखकर कर्मचारियों ने इसकी सूचना प्रबंधन वर्ग को दी, जिस पर प्रबंधकों ने तुरंत ही फायर बिग्रेड नालागढ़ को सूचना दी। करीब 1:08 बजे मिली सूचना के उपरांत दमकल कर्मी दो वाहनों सहित मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर बिग्रेड के फायर आफिसर हितेंद्र कंवर की अगुवाई वाली टीम में लीडिंग फायरमैन इंद्र सिंह, राजा राम, फायरमैन अमर चंद, दीपराम, रामानंद, प्रेमचंद, धर्मचंद, होमगार्ड के जवान सुरेंद्र सिंह, राजीव, श्याम लाल, तिलक राज, चालक चुन्नी लाल और मदन लाल ने करीब तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उद्योग के एचआर प्रबंधक राजीव पांडे ने कहा कि करीब 60 लाख रुपये कीमत का तैयार धागा जलकर राख हो गया है। 


आग बुझाते समय एक कामगार झुलस गया है, जिसे अस्पताल में उपचार दिया गया। फायर ऑफिसर नालागढ़ हितेंद्र कंवर ने कहा कि सूचना मिलते ही फायर विभाग ने आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय एक कामगार झुलसा है। उन्होंने कहा कि आग से करीब 60 लाख का नुकसान हुआ है, जबकि आसपास की करीब 10 करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। नुकसान की पूरी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed